बीज ऑनलाइन खरीदें
खेती की शुरुआत अच्छे बीज से होती है। यहाँ सब्ज़ी, फल, फूल और खेत की फसलों के बीज एक जगह मिलते हैं।
बीज के लिए ज़रूरी बातें
- सही फसल चुनें: अपने क्षेत्र, मिट्टी और मौसम के हिसाब से फसल और किस्म चुनें। रबी, खरीफ और जायद की फसलों का बुवाई-समय अलग होता है।
- अंकुरण की जाँच: पैक पर लिखी पैकिंग तारीख और बैच नंबर देखें। पुराने बीज का अंकुरण कम हो सकता है।
- बीज का भंडारण: बीज को ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखें। नमी और तेज़ धूप से बीज की गुणवत्ता घटती है।
- बीज उपचार: बुवाई से पहले बीज उपचार करने से शुरुआती रोगों का ख़तरा कम होता है। उत्पाद का लेबल पढ़कर ही इस्तेमाल करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बीज खरीदते समय क्या देखें?
सीलबंद पैक, कंपनी का नाम, पैकिंग तारीख, बैच नंबर और किस्म की जानकारी ज़रूर देखें।
क्या हर किस्म हर जगह चलती है?
नहीं। हर किस्म किसी खास क्षेत्र और मौसम के लिए बनी होती है। अपने कृषि केंद्र से सलाह लेना अच्छा रहता है।